फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of taking away the goods of the tap

Bulandshahar News: नल का सामान निकालकर ले जाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of taking away the goods of the tap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककोड़। लोगों ने नगर पंचायत कर्मियों पर नल का सामान निकालकर ले जाने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर लोगों में रोष है। लोगों ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर नल को पहले की तरह चालू कराने की मांग की है।

व्यापारियों ने बताया कि मेन बाजार चौक में वर्षो पुराना हैंडपंप लगा था। उक्त हैंडपंप से बाजार के व्यापारियों के अलावा, खरीदारी करने के लिए आने ग्रामीण क्षेत्र के लोग पानी पीते थे। जिस स्थान पर नल लगा था वह करीब 100 वर्ष पुरानी प्याऊ है। आरोप है कि नगर पंचायत के कर्मी नल का सारा सामान निकालकर ले गए हैं। नल के नहीं होने से बाजार में पेयजल की किल्लत हो सकती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बताया कि इस संबंध में संबंधित अफसरों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ईओ विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed