{"_id":"6952b4942fe9a2564109f4cd","slug":"accused-of-kidnapping-and-beating-an-elderly-farmer-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-146140-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुजुर्ग किसान को अगवा कर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुजुर्ग किसान को अगवा कर पीटने का आरोप
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर क्षेत्र के गांव दुगरऊ में भूमि विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान के साथ मारपीट और अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर उनकी फसल जोत दी और विरोध करने पर रॉड से बुरी तरह पीटा। सोमवार को न्याय की गुहार लेकर दर्जनों किसानों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
अनूपशहर के गांव दुगरऊ निवासी सुरेंद्र सिंह (70) ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका गांव के ही एक पक्ष से भूमि विवाद चल रहा है। मामला वर्तमान में एसओसी चकबंदी के न्यायालय में लंबित है, जिसकी सुनवाई जनवरी माह में होनी है। आरोप है कि 27 दिसंबर की शाम जब सुरेंद्र अपने खेत पर थे, तभी दूसरे पक्ष के चार नामजद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जबरन खेत जोतना शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें उठाकर गाड़ी में डाल लिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर रॉड व लात-घूंसों से पिटाई की।
पीड़ित सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां तैनात दरोगा ने मदद करने के बजाय उनके साथ अभद्रता की और धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर सोमवार को वह बड़ी संख्या में ग्रामीण संग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।