फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of illegal felling reached Kotwali to apologize with raised hands

Bulandshahar News: हाथ उठाकर माफी मांगने कोतवाली पहुंची अवैध कटान का आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of illegal felling reached Kotwali to apologize with raised hands
गुलावठी। अवैध पशु कटान के आरोपी ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर माफी मांगते हुए अपराध न करने का आश
गुलावठी। अवैध पशु कटान के आरोपी ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर माफी मांगते हुए अपराध न करने का आश्वासन दिया। जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला पीरखां निवासी शहजाद के खिलाफ अवैध पशु कटान के कई मामले दर्ज हैं। हाजिरी परेड के दौरान बुधवार को आरोपी शहजाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचा। शहजाद ने पुलिस से अपने द्वारा किए गए अपराधों को लेकर माफी मांगी और भविष्य में अपराध न करने की बात कही। साथ ही आरोपी ने कहा कि उसने कसम खाई है कि वह भविष्य में अपराध नहीं करेगा। आरोपी ने थाना प्रभारी को बताया कि वह ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि पशु वध एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस अपराधियों की हाजिरी परेड करा रही है। आरोपी शहजाद ने डोजियर भरकर गुनाह न करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed