{"_id":"62efdc521849e102eb015cb8","slug":"accused-of-hoisting-pakistan-flag-in-bulandshahar-police-probe-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: पाकिस्तान का झंडा फहराने का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: पाकिस्तान का झंडा फहराने का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर किया थाने का घेराव
Sun, 07 Aug 2022 09:07 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:07 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को ग्राम प्रधान गजराज द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा झंडा वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान एक घर पर पाकिस्तान का झंडा देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे और नारेबाजी की।
विज्ञापन
घर के ऊपर लहराता हरा झंडा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लड़ूकी में पाकिस्तान का झंडा फहराने आरोप के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने थाने में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को ग्राम प्रधान गजराज द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा झंडा वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान एक घर पर पाकिस्तान का झंडा देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे और नारेबाजी की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मामले में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने दुश्मन देश का झंडा अपने घर पर लगा रखा था। वहीं पुलिस इसे धार्मिक झंडा मानकर चल रही है।
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पाकिस्तान का झंडा सफेद और हरे रंग का होता है। लगाया गया झंडा केवल हरे रंग का था। फिलहाल झंडे को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन