फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accountant arrested red handed while taking bribe of Rs 5000

Bulandshahar News: पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जमीन की दाखिल खारिज कराने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत लेते हुए सदर तहसील के लेखपाल को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। मामले में विजिलेंस की ओर से कोतवाली देहात में आरोपी लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव कलौली निवासी सईद उल हसन ने विजिलेंस को शिकायत देकर बताया कि उनकी सात बीघा पैतृक जमीन गांव पौंडरी में थी। इसमें से चार बीघा जमीन दान पत्र योजना के तहत उनके पिता बुनियाद अली खान ने उनके नाम पर कर दी थी। इसके बाद से वह जमीन के दाखिल खारिज अपने नाम कराने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि तहसील में तैनात लेखपाल रामप्रकाश द्वारा लगातार उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसके चलते विजिलेंस की टीम ने पीड़ित सईद उल हसन की शिकायत के आधार पर लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार को टीम ने सईद उल हसन को केमिकल लगे पांच हजार रुपये के नोट दिए और लेखपाल को देने के लिए भेज दिया। जब सईद उल हसन ने लेखपाल रामप्रकाश को पांच हजार रुपये रिश्वत के दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी लेखपाल को पकड़कर कोतवाली देहात ले गई और रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की है। एसडीएम सदर नवीन कुमार ने बताया कि लेखपाल को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है। प्रकरण में विजिलेंस की ओर से ही पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed