{"_id":"62dd7a95ea0ac820fa7a4ebc","slug":"accident-bulandshahr-news-gbd2420080124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो लोगाें की मौत
डिबाई/ शिकारपुर/ नरसेना। नरसेना और डिबाई में हुए सड़क हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जबकि डिबाई में हुए हादसे में घायल एक युवक का उपचार चल रहा है।
नरसेना क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी 45 वर्षीय विवेक शर्मा रविवार को धान की रोपाई कराने के लिए अपने ट्रैक्टर से पौध लेकर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टिपलर समेत एक खेत में पलट गया। जिसके चलते विवेक शर्मा ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों ने विवेक को गंभीर हालत में बाहर निकाला और ऊंचागांव सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि टिपलर पर बैठी एक महिला को भी मामूली चोट आई है।
वहीं दिल्ली-बदायूं हाईवे पर रविवार सुबह फायर स्टेशन के समीप कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 25 वर्षीय अंशु की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दूसरे युवक रवि को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना छतारी क्षेत्र के गांव लधपुरा निवासी अंशु रविवार को बाइक से गांव निवासी रवि के साथ अनाज मंडी में धान की बोरी लेकर बेचने जा रहा थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे एक कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अंशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि रवि को हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।