फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Abuzar Umar selected as Public Prosecutor in the CBI.

Bulandshahar News: अबुजर उमर का सीबीआई में लोक अभियोजक पद पर चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Abuzar Umar selected as Public Prosecutor in the CBI.
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी अबुजर उमर ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में लोक अभियोजक (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर चुना गया है।
विज्ञापन

अबुजर जेएस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उनके पिता पेशे से अधिवक्ता हैं। कानून से जुड़े परिवार से आने वाले अबुजर ने अपनी मेहनत से यह प्रतिष्ठित मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर जेएस कॉलेज सचिव रचना भटनागर ने इसे कॉलेज के लिए गौरव का विषय बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अबुजर निष्ठा और ईमानदारी से राष्ट्र सेवा करेंगे। प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने अबुजर के चयन को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा कहा। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य पाया जा सकता है। महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed