फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Abortion done for not getting plot in dowry

Bulandshahar News: दहेज में प्लॉट न मिलने पर कराया गर्भपात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Abortion done for not getting plot in dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। दहेज में प्लाट न मिलने पर आरोपी ससुराल वालों ने विवाहिता का गर्भपात करा दिया। आरोपी ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी पीड़ित विवाहिता रूकैया ने तहरीर देकर बताया कि 19 मई 2021 को उसका निकाह नगर निवासी युवक साजिद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति, सास, ससुर, देवर और ननद आदि ससुराल वालों द्वारा दहेज में एक प्लॉट और बाइक की मांग की जाने लगी। आए दिन उसका उत्पीड़न करते हुए मारपीट की जाती थी। फरवरी 2022 को उसके गर्भवती होने के बावजूद उसे बुरी तरह पीटा गया और प्लॉट की मांग पूरी न होते देखकर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। इसके चलते उसे कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि उसे कई बार ससुराल से मारपीट कर निकाल दिया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed