{"_id":"64c3f79f8d2eec6b4e0ce116","slug":"aap-protests-against-manipur-violence-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-2179-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मणिपुर हिंसा के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मणिपुर हिंसा के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। मणिपुर की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतरे। लभी नगर के कालाआम चौराहे से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा के विरोध में मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम का चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन। मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में आवाज उठाने पर राज्यसभा सांसद को पूरे सत्र से निलंबित किए जाने का भी विरोध जताया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र लोधी के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने मणिपुर घटना को लेकर कहा कि हजारों की तादाद में लोग अपने घरों को छोड़कर शिविरों में रहने को मजबूर हैं, उनके घरों को जला दिया गया। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र लोधी ने कहा कि मणिपुर घटना की वायरल वीडियो दिल दहलाने वाली है। कोई कानून व्यवस्था नहीं है। इतने बड़े मामले के बाद भी देश के प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है और जो आवाज उठा रहा उस पर कार्रवाई हो रही है।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में मणिपुर घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की तो उन्हें पूरे सत्र से निलंबित कर दिया। हमारी मांग है कि मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने, उच्च स्तरीय जांच कराने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। धरना प्रदर्शन में संजय राज मित्तल, डीपी सिंह, ब्रजेश अवस्थी, राहत अली, महाराज सिंह राणा, राहुल सिंह लोधी, इंद्रेश दरावर डिप्टी सरन और सजेब अहमद आदि मौजूद रहे।