{"_id":"68fa863ca6414583030e7d3d","slug":"a-young-man-was-shot-dead-for-refusing-to-play-cards-bulandshahr-news-c-198-1-gbd1023-11380-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ताश खेलने से मना करने पर की थी युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ताश खेलने से मना करने पर की थी युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
लोनी। ताश खेलने से मना करने पर माही वाटिका कॉलोनी में आशु के पेट में प्रशांत ने गोली मारी थी। गोली लगने से आशु की मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रशांत और उसके साथियों को कुम्हार कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। प्रशांत के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, बाइक और स्कूटी बरामद की है।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि माही वाटिका कॉलोनी में आशु की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने हत्या में शामिल प्रशांत और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आशु दीपावली पर एटा से पत्नी को लेने ससुराल आया था। पूर्व में वह भी खुशी वाटिका काॅलोनी में रहता था। जिसके चलते कॉलोनी में रहने वाले युवकों से दोस्ती थी। आरोपियों ने बताया कि दीपावली की रात दोस्तों के साथ खाली प्लाट में आतिशबाजी करने की बात हुई। जिस पर वह अपने साथी विकास उर्फ चाबी निवासी धामा एन्क्लेव को साथी की स्कूटी पर लेकर माही वाटिका कॉलोनी स्थित खाली प्लाट में पहुंचा। वहीं दूसरी ओर सचिन उर्फ डमरू निवासी माही वाटिका बाइक पर हीरा अली निवासी कुम्हार कॉलोनी थाना लोनी बॉर्डर को लेकर पहुंचा। उसने बताया कि जब चारों प्लाट पर पहुंचे तो वहां पहले से ही कुछ लोग ताश खेल रहे थे। उनके पास आशु भी खड़ा था। उन्होंने उन लोगों से उनके साथ ताश खेलने की बात कही। जिस पर लोगों ने उन्हें अपने साथ खिलाने से मना कर दिया। आशु ने भी उन्हें मना करते हुए कहा कि यहां पर मोहल्ले के लोग खेलेंगे और बाहरी लोगों को खेलने नहीं देगे। जिस पर विकास वहां खेलने की बात पर अड़ गया। आशु के दोबारा विरोध करने और साथियों के कहने पर प्रशांत ने तमंचा निकाल लिया और आशु पर गोली चला दी। इस घटना में आशु की मौत हो गई थी।