फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man was duped of Rs 35,000 in the name of a job in a reputed company.

Bulandshahar News: नामी कंपनी में नौकरी के नाम पर युवक से 35 हजार रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली के मोहल्ला राधा नगर निवासी एक युवक को निजी कंपनी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर हजारों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने ग्रेटर नोएडा की नामी कंपनी में नौकरी लगवाने का दावा किया था, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी जब नियुक्ति पत्र नहीं मिला और आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राधा नगर निवासी अंकित गौड़ ने एसएसपी को तहरीर दी। बताया कि उसकी मुलाकात विनीत सिंह निवासी गांव करकौरा के माध्यम से प्रफुल्ल सिंह से हुई थी। प्रफुल्ल ने खुद को रसूखदार बताते हुए दावा किया कि वह नामी कंपनियों में भर्तियां कराता है। उसने अंकित को ग्रेटर नोएडा सेक्टर-135 स्थित एक नामी कंपनी में सीनियर एसोसिएट के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले आरोपी ने 70 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि उसने झांसे में आकर 10 अगस्त 2025 को फोन-पे के माध्यम से 35 हजार रुपये की पहली किस्त ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। प्रफुल्ल ने आश्वासन दिया था कि 10 दिन के भीतर ज्वाइनिंग लेटर घर पहुंच जाएगा और बाकी रकम इसके के बाद देनी होगी। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी न तो लेटर आया और न ही नौकरी मिली। पीड़ित का आरोप है कि वह पिछले पांच महीनों से आरोपी के चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने पहले टाल-मटोल किया और बाद में धमकी देते हुए फोन उठाना बंद कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि ट्रांजेक्शन डिटेल और तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed