{"_id":"667856f6d4c9b4fda20fb755","slug":"a-young-man-going-towards-the-barrage-was-crushed-by-a-vehicle-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-117688-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बैराज की ओर जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बैराज की ओर जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा
विज्ञापन
नरौरा। नगर के मुख्य दीनदयाल चौराहे के बैराज रोड हाइवे पर शनिवार रात नगर पंचायत की मार्केट के सामने पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे उसके परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
थाना प्रभारी ने बताया कि दीनदयाल चौराहे से गंगा बैराज की ओर पैदल जा रहे हैं एक युवक को पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया था। रात में ही मृतक युवक की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नही मिली। इसके बाद शव को अज्ञात में ही मोर्चरी भिजवा दिया गया था। साथ ही जनपद समेत आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों में मृतक का फोटो भेज दिया गया। रविवार सुबह संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी कुछ लोग मोर्चरी पहुंचे। जिन्होंने मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय अमर सिंह के रूप में की है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।