फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man died after coming in contact with an HT line

Bulandshahar News: एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
नरसेना। क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में शनिवर सुबह अपनी कबाड़ की दुकान से सामान एक कैंटर में लाद रहे युवक की एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसने से मृत्यु हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव दौलतपुर कलां निवासी 26 वर्षीय आस मोहम्मद में कबाड़े की दुकान करते थे। शनिवार सुबह कैंटर में कबाड़ा भरते समय पाइप एचटी लाइन से टच हो गई। उसमें करंट आने से वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। करंट के चलते कैंटर के टायरों में आग लग गई। कैंटर में लगी आग को देख ग्रामीण उस तरफ दौड़े और लाइन से टच पाइप को हटाया। लोगों ने टायरों में लगी आग को बुझाया। बेटे को झुलसता देख दुकान में बैठे उसके पिता जरीफ खां बेहोश हो गए। घायल को परिजन स्याना एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed