{"_id":"65c1137644446a12ca0a2272","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-killing-his-girlfriend-in-naya-bans-village-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1001-302616-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नया बांस गांव में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नया बांस गांव में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने दे दी जान
स्याना के गांव नयाबांस में विलाप करते मृतक युवक टीटू के परिजन। संवाद
स्याना। नया बांस गांव में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे टीटू जाटव (30) ने पड़ोस में रहने वाली नेहा (28) की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। दोनों के शव नेहा के घर में पड़े मिले। दोनों की कनपटी पर गोली लगी थी। तमंचा पास में पड़ा था। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। टीटू नेहा से शादी करना चाहता था। नेहा के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इससे उसे सदमा लगा और आपा खो बैठा। नेहा की 13 फरवरी को बुलंदशहर से बरात आनी थी।
लोहे की जाली और गेट बनाने का काम करने वाले टीटू के दोस्तों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह कई दिन से खौफनाक कदम उठाने की बात कर रहा था। उसने एक दोस्त से कुछ दिन पहले ही तमंचा मांगा था। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने दोनों के शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी। टीटू दो गोलियां लेकर ही आया था। एक से नेहा की जान ली। दूसरी से अपनी जान दे दी।
मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि दोनों एक ही बिरादरी के थे। दोनों के घर भी एक-दूसरे के पड़ोस में हैं। दोनों के परिवार के लोग उनके बीच प्रेम संबंध से नाराज थे। देर शाम नेहा के पिता विजयपाल ने स्याना कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया है कि टीटू ने घर में घुसकर उनकी बेटी नेहा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। उन्होंने बताया कि वह और परिवार के लोग घटना के समय खेत पर थे।
विज्ञापन
नेहा का इन्कार बर्दाश्त नहीं कर सका टीटू
टीटू के करीबी लोगों ने पुलिस को बताया कि वह नेहा के साथ शादी करना चाहता था। नेहा इसके लिए राजी थी। लेकिन, दोनों के परिवार के लोग इसके खिलाफ थे। नेहा की शादी जब कहीं और तय कर दी गई तो टीटू ने उससे कहा कि वह इससे इन्कार कर दे। नेहा ने शादी से इन्कार नहीं किया तो उसे सदमा लगा। उसके दोस्तों का कहना था कि इसी सदमे में वह आपा खो बैठा। वह कई बार नेहा से मिलकर धमकी दे चुका था कि वह उसे किसी और से शादी नहीं करने देगा। ऐसी किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इतना खौफनाक कदम उठा लेगा। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि दोनों गोलियां चलने के बाद समय का बहुत कम अंतर था। ऐसे लगा जैसे एक के बाद एक गोली चली हो। वे पहुंचे तो नेहा के शव के पैरों की तरफ टीटू का शव पड़ा था। कमरे का फर्श खून से लाल हो गया था। दीवारों पर भी खून के छींटे थे।