फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A teenager returning home after giving milk to a customer died in a road accident

Bulandshahr: ग्राहक को दूध देकर घर लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 13 Mar 2023 08:24 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 Mar 2023 08:24 PM IST
सार

साइकिल सवार किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें किशोर की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
A teenager returning home after giving milk to a customer died in a road accident
ग्राहक को दूध देकर घर लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर रविवार रात को धौरऊ गांव के माजरा सिद्घपुर गांव के पास साइकिल सवार किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें किशोर की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


छतारी थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि मूलरूप से जहांगीरबाद के ककराई गांव में रहने वाले खुशीराम कुछ दिनों पहले अपनी ससुराल छतारी के सिद्घपुर गांव में परिवार के साथ रहने आ गए थे। यहीं पर गांव में उन्होंने दूध की डेरी की खोल ली थी और आस-पास के गांवों में दूध बेचते थे। रविवार रात को खुशीराम को बेटा सिद्घार्थ (14) साइकिल से पास के ही धौरऊ गांव में दूध देने गया था। वहां से लौटते वक्त धौरऊ से सिद्घपुर आने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिसमें सिद्घार्थ वहीं लहुलूहान अवस्था में गिर गया। 

विज्ञापन

 

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सिद्घार्थ को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं सोमवार दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर जहांगीराबाद स्थित गांव चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed