फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A person was found dead outside his house, accused of murder

Bulandshahar News: घर के बाहर मृत पड़ा मिला व्यक्ति, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र के त्योरी गांव में शुक्रवार रात को घर के बाहर व्यक्ति परिजनों को मृत अवस्था में मिला। मामले में व्यक्ति की पत्नी ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

त्योरी गांव निवासी रजनी ने बताया कि उनके पति गिरीश (35) ने वर्ष 2021 में अपनी बहन की शादी में गांव निवासी एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। वह रकम को धीरे-धीर ब्याज सहित चुकाने लगे। फिर भी आरोपी ग्रामीण गिरीश को परेशान करने लगा। कई बार उनके साथ मारपीट की। शुक्रवार शाम को करीब साढ़े छह बजे आरोपी अपने भाई व दो अन्य लोगों के साथ पीड़िता के घर आया।
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब आठ बजे गिरीश घर के बाहर राजेश के साथ बात कर रहे थे। रात करीब 11 बजे जब पीड़िता रजनी ने पति को देखने के लिए घर का दरवाजा खोला तो वह बाहर बेसुध पड़े थे। रजनी ग्रामीणों की मदद से गिरीश को अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उक्त चारों ग्रामीणों ने उनके पति की गला दबाकर हत्या की है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने देर रात को शव को पोस्टमार्टम जांच पर भेज दिया। दोपहर को रजनी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव के बाहर पहुंचा तो ग्रामीणों व परिजनों ने एंबुलेंस को रोककर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सीओ शिकारपुर मधूप कुमार सिंह ने परिजनों को समझाया और 15 मिनट बाद जाम खोल दिया गया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed