फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A moving car burst into flames, police and villagers saved four lives

Bulandshahar News: धू-धू कर जली चलती कार, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाईं चार जिंदगियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
A moving car burst into flames, police and villagers saved four lives
चोला। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में मंगलवार की देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार होटल मालिक और उनके तीन छोटे बच्चे आग की लपटों के बीच फंस गए और मदद के लिए चीखने लगे। जिसे सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर धू-धू कर जल रही कार से चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण कार के सीएनजी सिलिंडर में लीकेज बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चोला क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास बुलंदशहर मार्ग पर देर रात यह हादसा हुआ। फैंटम ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल यामीन खान और राहुल कुमार ने बताया कि वे सुल्तानपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें बचाओ-बचाओ का शोर सुनाई दिया। वे तुरंत उस ओर दौड़े तो देखा कि एक कार आग के गोले में तब्दील हो चुकी थी। कार सवार लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। शोर सुनकर ग्रामीण भी अपने घरों से बाहर निकल आए। कार चला रहे सुभाष चंद्र निवासी शिकारपुर ने बताया कि वे ककोड़ क्षेत्र में एक होटल चलाते हैं। वह मंगलवार रात अपनी कार से बच्चों के साथ वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे सुल्तानपुर गांव से होकर गुजर रहे थे अचानक उनकी कार में आग लग गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी को सकुशल बचा लिया गया और उनके गंतव्य पहुंचाया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed