{"_id":"68125ff8e99dd43fe4069074","slug":"a-minor-girl-student-of-class-six-was-dragged-into-a-plot-and-raped-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-105305-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कक्षा छह की नाबालिग छात्रा को प्लाट में खींचकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कक्षा छह की नाबालिग छात्रा को प्लाट में खींचकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोला। गांव निवासी युवक ने कक्षा छह की नाबालिग छात्रा को खाली पड़े प्लाट में खींचकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शोर सुनकर परिवार व अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री कक्षा छह की छात्रा है। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे वह गांव में परचून की दुकान से चीनी लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव निवासी 21 वर्षीय युवक ने खाली पड़े प्लाट में जबरजस्ती उनकी पुत्री को खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर वह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।