फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A hawker injured in the beating died during treatment

Bulandshahar News: पिटाई से घायल फेरी वाले की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
A hawker injured in the beating died during treatment
छतारी निवासी मृतक यूसुफ का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो
छतारी/डिबाई। डिबाई के भीमपुर गांव में पिटाई से घायल हुए फेरी लगाने वाले की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


छतारी क्षेत्र के नगला बंजारा मोहल्ला निवासी शकीला ने बताया कि उनके पति युसूफ (39) गांव-गांव जाकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचते थे। रविवार सुबह युसूफ डिबाई के भीमपुर गांव में फेरी लगाने गए थे। भीमपुर दोराहे पर कुछ ग्रामीणों से सामान बेचने को लेकर उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दो-तीन लोगों ने गाली- गलौज कर युसूफ की बेरहमी से पिटाई की। ग्रामीणों ने पहुंच कर बीच-बचाव कराया, जिसके बाद उनको दानपुर पीएचसी पहुंचाया गया। युसूफ ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन पीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने युसूफ को अलीगढ़ के मन्नत अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पत्नी शकीला ने डिबाई थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास, मारपीट व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार सुबह युसूफ की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोपहर परिजन अस्पताल से युसूफ का शव लेकर गांव पहुंचे, जिसको देख परिवार के लोग और रिश्तेदार बिलख उठे। मोहल्ले में मातम पसर गया।


शकीला की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना में आरोपी चौगानपुर निवासी राजेंद्र वर्मा और भीमपुर निवासी भरत को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया। युसूफ की मौत की सूचना मिली है। अब एफआईआर में गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम की जाएगी। - प्रखर पांडेय, सीओ डिबाई


छह बच्चों और पत्नी की जिम्मेदारी थी युसूफ पर
शकीला ने बताया कि उनके और युसूफ के चार बेटी और दो बेटे हैं। छह बच्चों और पत्नी के पालन पोषण की जिम्मेदारी अकेले युसूफ पर थी। घर में उनके अलावा कोई और सदस्य नहीं था, जो कमाता हो। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह कच्चे मकान में रहते थे। अब शकीला पर ही सभी बच्चों के पालन पोषण और घर की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed