{"_id":"5f21ad5b8ebc3e638e078904","slug":"a-girl-was-kidnaped-bulandshahr-news-gbd2028527128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने किया छात्रा का अपहरण, चार युवकों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने किया छात्रा का अपहरण, चार युवकों पर शक
विज्ञापन
कार सवारों ने किया छात्रा का अपहरण
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली दसवीं की छात्रा का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। वारदात मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस पहले तो घटना को छिपाती रही, लेकिन बाद में मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मां ने चांदपुर गांव के चार युवकों के नाम मौखिक रूप से शक के आधार पर बताए हैं। हालांकि अभी इन युवकों को नामजद नहीं किया गया है।
छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। वर्तमान में उसकी आनलाइन क्लास चल रही है। इसलिए वह आनलाइन क्लास का काम पूरा करने के लिए काला आम चौराहे के समीप रहने वाली एक सहेली के घर आई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो वह उसे देखने के लिए सहेली के घर गई, जहां पता चला कि छात्रा घर जा चुकी है। काला आम चौराहे के समीप छात्रा के परिजनों ने कुछ लोगों से पता किया तो पता चला कि एक लड़की को कुछ युवक कार में डालकर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा को कार के द्वारा ले जाया गया है। चार युवकों पर उसकी मां ने शक जताया है। चारों युवकों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह गायब हैं। अब कॉल डिटेल के आधार पर छात्रा का पता किया जा रहा है।