बुलंदशहर: बदरपुर से भरा डंपर झुग्गी पर पलटा, दबने से बालक मनीष की मौत, परिजनों में पसरा मातम, रो-रोकर बुरा हाल
बालक मनीष झुग्गी के अंदर सोया हुआ था जो दब गया। अचानक हुए इस हादसे से हडंकंप मच गया तथा मौके पर हजूम एकत्र हो गया। गुस्साये लोगों ने डंपर पर पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विस्तार
अलीगढ़ रोड पर सड़क किनारे झुग्गी बनाकर रहे घुमंतु गढ़िया लोहार अर्जुन की झुग्गी पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे अचानक अनियंत्रित बदरपुर से भरे डंपर के पलट जाने से अंदर सो रहा बालक मनीष (8साल) दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने जिला अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम अरूण वर्मा ने क्रेन व जेसीबी की मदद से रेस्क्यूअभियान चलवाया। एक घंटे की मशक्कत के बाद डंपर पलटने से दबे मनीष को निकलवाने में कामयाबी मिली , गंभीर रूप से घायल मनीष को आनन फानन में उपचार के लिये सीएचसी ले जाया गया।
अत्यंत गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां मनीष को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह ने पीड़ित परिवार को ढ़ाढस बंधाया तथा सीएचसी पर पहुंचकर चिकित्सकों से बात की। अलीगढ़ रोड पर डीपीबीएस डिग्री कालेज से फुब्बारा चौक तक नगरपालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसी रोड के निर्माण के लिये डंपर बदरपुर लेकर आया हुआ था तथा झुग्गी के पास ही बदरपुर डंपर से खाली किया जा रहा था। इसी दौरान डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और झुग्गी चपेट में आ गई। डंपर को पलटने देख बाहर बैठ कर चाय पी रहे परिजन उठकर भागे और जैसे तैसे अपनी जान बचाई।
बालक मनीष झुग्गी के अंदर सोया हुआ था जो दब गया। अचानक हुए इस हादसे से हडंकंप मच गया तथा मौके पर हजूम एकत्र हो गया। गुस्साये लोगों ने डंपर पर पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। हादसे की जानकारी मिलते ही पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल व डिबाई विधायक चंद्रपालसिंह व एसडीएम अरूण कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान को तेज कराया और फायर ब्रिगेड व स्वास्थ्य टीम को मौके पर बुलाया। क्रेन व जेसीबी की मदद से चले एक घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद डंपर से दबे बालक मनीष को निकलवाया तथा डंपर को सड़क किनारे खड़ा कराया और गंभीर रूप से घायल बच्चे को सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक मनीष तीन भाई बहनों दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई पंकज 12साल व छोटी बहन पांच माह की है। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।सीओ भरतकुमार सोनकर ने बताया कि हाइफा पलटने का मामला सामने आया है। जिसमें एक मासूम बच्चे की दबने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराने की कारवाई की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राघव ने दोषियों के खिलाफ कारवाई करने व पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाये जाने की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.