फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A deer entered a house to escape from dogs, leaving people terrified

Bulandshahar News: कुत्तों से बचने के लिए घर में घुसा हिरण, लोग सहमे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
स्याना। मोहल्ला पट्टी डहर में बृहस्पतिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर आया एक हिरण आबादी में घुस आया। आवारा कुत्तों के झुंड से बचने के लिए हिरण मोहल्ला पट्टी डहर निवासी अमित कुमार के घर में घुस गया। अचानक घर में हिरण को देख परिवार के लोग घबरा गए। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी अमित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके घर के अंदर अचानक हिरण घुस आया था, जबकि बाहर कई आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़े हुए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने साहस दिखाते हुए हिरण को कुत्तों से बचाया और तुरंत वन विभाग व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वन रक्षक लोकेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सूझबूझ और सतर्कता के साथ हिरण को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद पशु चिकित्सकों द्वारा हिरण का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में हिरण पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वन विभाग की टीम ने हिरण को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन रक्षक लोकेश कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में वन्य जीव अक्सर पानी और भोजन की तलाश में जंगल से भटककर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed