फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A crate of tomatoes worth Rs 600 is now available for Rs 100.

Bulandshahar News: टमाटर की छह सौ रुपये वाली क्रेट 100 में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
A crate of tomatoes worth Rs 600 is now available for Rs 100.
खुर्जा में मंडी से सब्जी खरीदता ग्राहक। संवाद
बुगरासी। क्षेत्र में टमाटर की कीमतों में पिछले 15 दिनों से गिरावट हो रही है। कुछ समय पूर्व टमाटर की एक क्रेट 600 रुपये तक बिक रही थी, वहीं अब क्रेट 100 से 200 रुपये में बिक रही है। अचानक आई इस मंदी से किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण टमाटर की फसल तेजी से पक गई। सामान्य स्थिति में जो टमाटर धीरे-धीरे बाजार में आता है, वह इस बार एक साथ तैयार हो गया। इससे मंडियों में टमाटर की आवक अचानक बढ़ गई और मांग के मुकाबले आपूर्ति अधिक हो जाने से दाम कम होने लगे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय मंडियों में इन दिनों टमाटर अधिक पहुंचने और खरीदार कम होने के कारण व्यापारियों द्वारा भी कम कीमत लगाई जा रही है।
किसान उमेश सिंह, मनोज सिंह ने बताया कि टमाटर मंदा होने से अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। खेत से तोड़ाई, मजदूरी और परिवहन खर्च तक नहीं निकल पा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। अगर इसी तरह भाव गिरते रहे तो भारी आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती मोहित सिंघल, चांद खां ने बताया कि बाजार में अधिक आवक के चलते दामों में गिरावट आना स्वाभाविक है। जब तक आवक कम नहीं होगी, तब तक कीमतों में सुधार की उम्मीद कम है। गर्मी बढ़ते ही टमाटर तेजी से पक गया और आवक बढ़ गई। 15 दिन पहले टमाटर की क्रेट 600 रुपए थे जो फिलहाल 100 से 200 रुपए में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed