फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A condition was imposed to test the strength of tractors, one died due to overturning

Bulandshahar News: ट्रैक्टरों के जोर आजमाइश में एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
A condition was imposed to test the strength of tractors, one died due to overturning
ट्रैक्टर से स्टंट करते युवकों का फोटो। वीडियो ग्रैव - फोटो : केसरीपुर गांव में रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया सांड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिबाई। सोशल मीडिया पर दो ट्रैक्टरों की रस्सी बांधकर जोर आजमाइश के दौरान एक किशोर की मौत का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो डिबाई के गांव सूरजपुर मखैना का निकला। हादसे में जान गंवाने वाला 17 वर्षीय तेजवीर उर्फ तेजी इसी गांव का निवासी है। वहीं, बीट सिपाही ने मामले में दूसरे ट्रैक्टर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जोर आजमाइश के दौरान एक ट्रैक्टर दूसरे ट्रैक्टर को पीछे की ओर खींच कर ले गया। जिसे गांव निवासी किशोर तेजवीर चला रहा था। तेजवीर का ट्रैक्टर इसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो का वायरल होने पर अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया। जिसके बाद बुधवार शाम को जानकारी हुई कि मामला कहां का है। यह वीडियो गत चार जनवरी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीट कांस्टेबल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत चार जनवरी को गांव में मोबाइल टावर के पास घोसीपुर-मखैना रास्ते पर गांव निवासी कलुआ (22) और तेजवीर उर्फ तेजी (17) अपने ट्रैक्टरों को रस्सी से जोड़कर जोर आजमाइश कर रहे थे। दोनों के बीच शर्त लगी थी।
इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान दौरान हादसा हो गया। परिवार में मां उर्मिला देवी, दो भाई, दो बहन हैं। पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed