फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A clash between ASHA and CMO

दफ्तर में सीएमओ से भिड़ीं आशाएं, हंगामा

Mon, 17 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
A clash between ASHA and CMO
जिला अस्पताल में सीएमओ को ज्ञापन देने जाती आशा कार्यकत्री। - फोटो : ब्यूरो

मानदेय नहीं मिलने और मानदेय के एवज में कमीशनखोरी के खिलाफ आशाओं का आक्रोश फूट पड़ा। आशाओं ने सीएमओ दफ्तर घेरकर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आशाएं सीएमओ से भिड़ गईं, दोनों में तीखी झड़प हुई। मामला बढ़ता देख सीएमओ ने पुलिस को फोन कर बुला लिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आशाआें को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में सीएमओ ने आशाओं का मानदेय दिलाने और कमीशनखोरी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।   सोमवार को जिलेभर की आशा कार्यकत्रियां नगर के राजेबाबू पार्क में एकत्रित हुईं।
विज्ञापन


आशाओं को संबोधित करते हुए सीटू महासचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आशाओं को वैसे ही कम मानदेय दिया जा रहा है, इसके उपर कमीशनखोरी हावी है। कमीशन देने के बाद ही आशाओं को मानदेय मिल पा रहा है। राजेबाबू पार्क से जुलूस के रूप में आशा कार्यकत्री सीएमओ दफ्तर पहुंचीं और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशाओं ने सीएमओ दफ्तर के अंदर घुसकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे झल्लाए सीएमओ ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिसकर्मियों ने गुस्साई आशाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पदाधिकारियों और सीएमओ के बीच वार्ता हुई।


सीएमओ ने सभी अस्पतालों पर खुद जाकर आशाओं का भुगतान कराने और कमीशनखोरी कर रहे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष तरुणा सिंह, कुसुम शर्मा, रानी शर्मा, गुड्डी तोमर, प्रभा रानी, ओमवती, लता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed