फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A bag full of Rs 5 lakh stolen from the car of an elderly man returning from the bank

Bulandshahar News: बैंक से लौट रहे बुजुर्ग की कार से पांच लाख से भरा बैग चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
A bag full of Rs 5 lakh stolen from the car of an elderly man returning from the bank
जहांगीराबाद। कोतवाली पुलिस ने किसानों को किराया दिलाने का झांसा देकर उनसे ट्रैक्टर और जेसीबी की ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर उनके कब्जे से सात ट्रैक्टर और एक जेसीबी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि किसानों को उनके ट्रैक्टर पीडब्ल्यूडी में लगाकर ज्यादा किराया दिलाने का झांसा कुछ लोगों ने दिया था। ट्रैक्टर ले जाकर एक महीने किसानों को किराया भी आरोपियों ने दिया लेकिन उसके बाद किसानों को न तो किराया ही मिला और न ही ट्रैक्टर वापस मिला। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने किसानों को झांसा देकर उनके ट्रैक्टर फर्जी तरीके से अन्य स्थानों पर बेच दिए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने अमित निवासी जुगसना कलां, बॉबी निवासी गांव जनौरा थाना औरंगाबाद व सोनू निवासी खैरपुर थाना बीबीनगर को स्याना, बाबूगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सात ट्रैक्टर व एक जेसीबी भी बरामद की है। सीओ ने बताया कि सोनू व बॉबी का आपराधिक इतिहास भी पुलिस को मिला है। दोनों आरोपी पहले भी गौतमबुद्धनगर और मेरठ आदि थानों से जेल जा चुके हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed