{"_id":"110-42367","slug":"Bulandshahr-42367-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे चैंपियनशिप में स्याना का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे चैंपियनशिप में स्याना का दबदबा
Bulandshahr
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना। मेरठ में सीसीएसयू कैंपस में आयोजित दो दिवसीय यूपी करांटे चैंपियनशिप में स्याना ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं का दबदबा रहा। विजेताओं को कुलपति वीसी गोयल ने मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। ग्राम खादमोहननगर में मनोज दहिया के आवास पर विजेताओं का स्वागत किया गया। 13-14 दिसंबर को मेरठ में हुई प्रतियोगिता में सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट बुशू एसोसिएशन बुलंदशहर के जिला सेक्रेटरी व कोच हरकेश सिंह एवं टीम मैनेजर भूपेंद्र कुमार के निर्देशन में बच्चों ने भाग लिया। इसमें सब जूनियर वर्ग में शिवम चावला को स्वर्ण पदक व मनीष गोस्वामी को कांस्य पदक मिला। बालक सीनियर वर्ग में तेजवीर सिंह, तरुण दहिया व दीपचंद को स्वर्ण एवं कुंवरपाल सिंह, हरीश व अविनाश को रजत पदक मिला। बालिका सीनियर वर्ग में शीतल को स्वर्ण व पिंकी को रजत पदक मिला। बालिका ओपन प्रतियोगिता में अनिता को रजत व भावना को कांस्य पदक मिला। प्रधान लोकेंद्र पायल, जिला पंचायत सदस्य जगवीर सिंह, सहेंद्र पाल सिंह, आनंद शर्मा, तरुण कौशिक, हरीराज सिंह मौजूद रहे।
कराटे चैंपियनशिप में भाई-बहन ने जीता गोल्ड
बुलंदशहर। सीसीएस यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित ऑल इंडिया कराटे एंड कियाडो चैंपियनशिप में भाई-बहन ने गोल्ड झटका। बच्चों की सफलता पर माता-पिता बेहद खुश हैं। सीसीएस यूनिवर्सिटी कैंपस में 13 दिसंबर-14 दिसंबर को कराटे चैंपियनशिप हुई थी। इसमें 10 वर्षीय उदित गर्ग ने स्वर्ण जीता। उदित की बहन आन्या गर्ग (6 वर्ष) ने भी इसी प्रतियोगिता में विरोधी को पछाड़ कर स्वर्ण झटक लिया। पिता नवीन गर्ग और माता डा. अरुणा गर्ग ने बताया कि नेशनल एसथीडो (अखाड़ा) फेडरेशन ऑफ इंडिया, कियाई कराटे डो इंटरनेशनल एसोसिएशन, नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप आदि प्रतियोगिताओं में भी दोनों बच्चों ने नाम रोशन किया है। बच्चों की सफलता पर कोच जेम्स करोतिया ने भी खुशी व्यक्त की है।