फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पंचायत का फरमानः युवक को फंदे पर लटकाया

पंचायत का फरमानः युवक को फंदे पर लटकाया

Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चोला (बुलंदशहर)। चोला क्षेत्र के नगला तोता गांव के एक खेत में स्थित पेड़ पर बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत के मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे युवक के घरवालों ने पंचायत के फरमान पर युवक को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया जबकि पुलिस ने ऐसे किसी मामले से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि पंचायत की बात मनगढ़ंत है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल जांच की जा रही है और मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल अभी तक पंचायत की बात कहीं से निकलकर सामने नहीं आयी है।
विज्ञापन

नगला तोता निवासी किसान सुरेंद्र पुत्र महावीर बुधवार सुबह अपने खेत में स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचा। उसने खेत में खड़े नीम के पेड़ पर एक युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका देखा। उसने ग्रामीणों और चोला पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी। ग्रामीण और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारा गया।
विज्ञापन

मृतक युवक की पहचान दादरी क्षेत्र के नंगला चोना निवासी 27 वर्षीय लाला पुत्र इंद्र के रूप में हुई। एएसपी अभिषेक यादव ने मौके पर जाकर कार्यवाहक चोला चौकी प्रभारी रतनवीर राणा को केस खोलने के निर्देश दिए। राणा के अनुसार सूचना देने के बाद भी लाला के परिजन दोपहर बाद तक मौके पर नहीं पहुंचे थे। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे लाला के घरवालों ने आरोप लगाया कि लाला की हत्या पंचायत के फरमान पर फांसी देकर की गई है। हालांकि एएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि इस तरह का कोई मामला नहीं है। गांव में किसी तरह की कोई पंचायत नहीं हुई है। आरोप मनगढंत है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलवाई का काम करता था लाला
लाला नगला तोता में रहकर इसी गांव के अपने साथी बिन्नी पुत्र टेकचंद के साथ हलवाई का काम करता था। इन दोनों ने शादी-विवाह में काम करने के लिए एक टीम बना रखी है और पिछले कई वर्षों से इसी गांव में बिन्नी के साथ रहता था। बता दें कि मृतक लाला के नाम चोला चौकी में रिपोर्ट दर्ज है। उस पर आरोप है कि करीब छह माह पहले वह चौकी क्षेत्र की एक महिला को भगाकर ले गया था। उसका दोस्त बिन्नी और उसकी पत्नी कमलेश भी इस मामले में नामजद हैं। तीनों जमानत पर थे।

शक के आधार पर की पूछताछ
एएसपी अभिषेक यादव ने शक के आधार पर उस महिला को चौकी बुलाया, जिसे भगाने का आरोप लाला पर लगाया गया था। महिला के पति की मौजूदगी में एएसपी ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed