{"_id":"110-41256","slug":"Bulandshahr-41256-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का हाथ मुंह में लिए घूम रहा था कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का हाथ मुंह में लिए घूम रहा था कुत्ता
Bulandshahr
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। अरनियां थाना क्षेत्र के जावल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आवारा कुत्ता मुंह में एक महिला का हाथ दबाए घूम रहा था। प्रधान पति की सूचना पर अरनियां पुलिस नेे हाथ को कब्जे मेें लेकर शव की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व ट्रेन से कटी महिला का अंग होने की आशंका जताई है। पुलिस ने डीएनए टेस्ट को हाथ भेजा है।
जावल ग्राम प्रधान सुनीता सिंह के पति बृजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह गांव में एक आवारा कुत्ता मुंह में महिला का पूरा हाथ लेकर घूमता देखा गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। चूड़ियां पहने होने के कारण हाथ महिला का लग रहा है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के आसपास शव तलाशने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। एसओ अरनियां राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि चार दिन पूर्व सोमना स्टेशन के पास एक महिला दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कटी थी। उसके अंग आसपास बुरी तरह बिखर गए थे। ग्रामीणों ने हाथरस निवासी महिला के शव का अंग होने की आशंका जताई है। एसओ ने बताया कि जीआरपी से महिला का नाम-पता मंगाया गया है।
कोट्स
जीआरपी को भी सूचना दी गई है। ट्रेन से कटी महिला का हाथ भी हो सकता है। मानव अंग का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपलिंग कर ली गई है। पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - शैलेंद्र श्रीवास्तव, सीओ, खुर्जा