{"_id":"110-40856","slug":"Bulandshahr-40856-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से जल्द हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से जल्द हटेगा अतिक्रमण
Bulandshahr
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद तेज हो गई है। एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी को इसकी कमाल सौंपी गई है। फेस्टिव सीजन के फौरन बाद अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। दोनों अफसरों ने अंसारी रोड और चौक बाजार के मुख्य व्यापारियों से बात भी कर ली है। साथ ही प्रमुख बाजारों का निरीक्षण भी कर लिया गया है। अभियान के दौरान शहर में किन-किन प्वाइंटों पर दिक्कत आ सकती है, इसकी सूची बनाई जा रही है। अस्पताल रोड, अंसारी रोड, चौक बाजार, सिविल लाइंस रोड, डीएवी रोड, ईदगाह रोड समेत शहर के व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण हटाया जाएगा। डीएम ने इस संबंध एडीएम को निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में एडीएम प्रशासन विशाल सिंह ने बताया कि दिवाली और भैया दूज के बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदार व्यापारियों से बात की जा रही है। कुछ व्यापारियों से बात की जा चुकी है। व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो गई। आगे पेराई सत्र भी शुरू होेगा। समस्या बढ़ न जाए इसलिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन