{"_id":"110-40811","slug":"Bulandshahr-40811-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल के सैंपल भरे, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल के सैंपल भरे, हड़कंप
Bulandshahr
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
डिबाई/गुलावठी। खाद्य पदार्थों में मिलावट की बढ़ती शिकायतों और त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को सरसों तेल की मिलों पर छापामारी की। पुलिस बल के साथ एसडीएम हरीशंकर, डीओ रंजित सिंह व एफएसओ आरके शर्मा टीम ने सैंपल लिए। डीओ रंजित सिंह ने बताया कि नगर में अभिषेक ट्रेडर्स व प्रतीक गर्ग के सरसों तेल और भीमपुर पर दो दुकानों से मिठाई व दो दुकानों से सरसों तेल के नमूने लिए गए हैं। डीओ ने तेल मिल संचालकों को अपना लाइसेंस कार्यालय पर आकर वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश भी दिये। उधर, गुलावठी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एसडीएम की मौजूदगी में पांच मिष्ठान की दुकानों से छेना, सोहन पापड़ी, मावा, बेसन के लड्डू, मिल्क केक एवं बर्फी के नमूने भरे थे और दो किराने की दुकानों से सरसों का तेल, मिर्च एवं हल्दी का नमूना भरा। कार्रवाई से दुकादारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन