फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कबूतरबाजी में दो पक्ष भिड़े, 4 जख्मी

कबूतरबाजी में दो पक्ष भिड़े, 4 जख्मी

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। जेवर अड्डे के समीप सराय नसरुल्लाह कालोनी में बृहस्पतिवार रात दस बजे कबूतरबाजी में संघर्ष की सूचना पर पहुंचे सीओ पर दबंगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। हमले की जानकारी मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हालांकि पथराव में सीओ बाल-बाल बच गए, लेकिन दोनों पक्षों से चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है।
विज्ञापन

एसएचओ सुधीर त्यागी ने बताया कि जेवर अड्डे के पास सराय नसरुल्लाह कालोनी निवासी सनी, अर्जुन, दीपक और रवि रात में शर्त लगाकर कबूतर उड़ा रहे थे। इसी दौरान एक कबूतर मीणा समाज के लोगों की छत पर बैठ गया। आरोप है कि जब चारों युवक कबूतर छुड़ाने मोहल्ले में पहुंचे तो दूसरे गुट ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। हमले की सूचना पर वाल्मीकि समाज के लोग भी सड़क पर आ गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में संघर्ष की सूचना पर सीओ खुर्जा शैलेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने छतों से अंधेरे का फायदा उठाकर सीओ और पुलिस टीम पर पथराव कर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम और सीओ दीवार की आड़ लेकर किसी तरह बचे। सीओ पर हमले की सूचना मिलते ही देर रात पूरी कालोनी को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दीपक और रवि को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सराय नसरुल्लाह निवासी रवि की तहरीर पर टिंकू, मोमराज, गिरराज, कालू, रवि करन, मोनू, लाला, तिग्गी उर्फ अमित और उसके बेटे शिव्वन और बॉबी समेत 12लोगों के खिलाफ बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed