फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दिवाली पर यात्रियों को मिलेगी बेहतर बस सेवा

दिवाली पर यात्रियों को मिलेगी बेहतर बस सेवा

Sun, 12 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 12 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। दिवाली पर यात्रियों को बेहतर बस सेवा देने की कवायद यूपीएसआरटीसी (यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम) ने शुरू कर दी है। इसको लेकर निगम प्रबंधन ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों और डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डिपो की सभी बसों का संचालन करने के आदेश मुख्यालय की तरफ से दिए गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली से पहले और बाद में कई दिनों तक रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ रहेगी। ऐसे में अधिक से अधिक बसों का संचालन करने की जरूरत समझी जा रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों को संविदा कर्मियों के समान योग्यता रखने वाले 200 अभ्यर्थियों का पैनल तैयार रखने के आदेश दिए गए हैं। संविदा चालक बसों के संचालन में किसी तरह की बाधा पैदा न करें, इसके लिए शपथ पत्र भरवाने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान कर्मचारियों के नियमित रेस्ट के अलावा सभी अवकाश रद्द किए जाएंगे।
विज्ञापन


चालक-कंडक्टर गायब, 25 से अधिक बसों का संचालन ठप
बुलंदशहर। बुलंदशहर डिपो के अधिकारी शनिवार को कई चालक और परिचालकों को फोन मिलाते रहे, लेकिन फोन स्विच आफ मिले। ऐसे में 25 से अधिक बसों का संचालन नहीं हो सका। करवाचौथ के कारण सब बेबस नजर आए। शनिवार को आधे से अधिक चालक और परिचालक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जो ड्यूटी पर पहुंचे भी वह बस लेकर चलते बने। गनीमत यह रही कि करवाचौथ के चलते यात्रियों की संख्या कम रही। बता दें कि ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वालों में सबसे अधिक संख्या संविदा चालक और परिचालकों की रही। इस संबंध में रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि करवाचौथ के चलते करीब आधे चालक और परिचालक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण व्यवस्था सुचारु रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed