{"_id":"110-39065","slug":"Bulandshahr-39065-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में 3 घरों को खंगाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में 3 घरों को खंगाला
Bulandshahr
Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पहासू। पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठा कर शुक्रवार रात चोरों ने नगर में तीन स्थानों पर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने शनिवार को थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामपाल कालोनी निवासी नारायन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वो परिवार संग छत पर सो रहा था। देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने संदूक का ताला तोड़ कर 22000 हजार रुपये कैश, सोने का नेकलेस, चार चूड़ी, एक लौंग, चार अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब, मोबाइल, इनवर्टर, एलसीडी समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। भूपनगर नई बस्ती निवासी रूपबंसत के घर से चोरों ने 250 ग्राम चांदी की कौंधनी, एक जोड़ी पाजेब, दस हजार रुपये कैश चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने भूपनगर निवासी वीरेंद्र के घर से चांदी के कंगन, पाजेब, अंगूठी, दो मोबाइल और पर्स में रखे दो हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित परिवारों ने शनिवार को तहरीर दी।
कैश-जेवर चोरी
गुलावठी। ग्राम बनबोई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत वार्ड ब्वॉय सुदेश कुमार के अनुसार वह सुबह ड्यूटी पर था और पत्नी उर्मिला देवी मंदिर गई हुई थी। करीब 11 बजे चोरों ने मेन गेट और बेडरूम का ताला तोड़कर सेफ में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटना का मौका मुआयना किया है।