फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रिंसिपल के बेटे ने महिला वकील को लूटा

प्रिंसिपल के बेटे ने महिला वकील को लूटा

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज के प्राचार्य के बेटे और उसके दो साथियों पर एक महिला अधिवक्ता ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर कैश और जेवर लूटने का आरोप लगाया है। महिला ने वारदात के बाद मारपीट करने की भी शिकायत की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सराय नसरुल्ला निवासी महिला वकील निशा शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई को वह अपनी बहन ऊषा के साथ 15,000 रुपये कैश लेकर कालिंदी कुंज जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार एनआरईसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केडी शर्मा के बेटे भुवनेश शर्मा ने अपने साथी मुकेश और एक अज्ञात युवक के साथ उसे जबरन रोक लिया। भुवनेश और मुकेश ने तमंचे के बल पर 15,000 रुपये और सोने की चेन, बहन ऊषा से 1800 रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर तीनों ने अधिवक्ता और उसकी बहन को पीटकर घायल कर दिया। वारदात के बाद महिला अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। शिकायत पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोट्स
पुलिस ने अदालत के आदेश पर भुवनेश शर्मा, मुकेश और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - शैलेंद्र श्रीवास्तव, पुलिस
क्षेत्राधिकारी, खुर्जा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed