फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जेवर में गैंगरेप

जेवर में गैंगरेप

Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जेवर। बाइक सवार दो लोगों ने मंगलवार शाम दुकान पर जा रही महिला को अगवा कर लिया और एक सुनसान कमरे में बंधक बनाकर उससे गैंगरेप किया। इसके बाद दरिंदे महिला को बुधवार तड़के कब्रिस्तान के पास फेंककर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कस्बे की एक कालोनी निवासी महिला मंगलवार शाम करीब आठ बजे दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में मिले दो युवकों ने महिला को दुकान पर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद युवक उसको कानीगढ़ी मार्ग स्थित सरकारी अस्पताल के पास सुनसान इलाके में बने एक कमरे पर ले गए। यहां युवकों ने महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप उसके साथ गैंगरेप किया। रातभर महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपियों ने महिला को बुधवार तड़के करीब तीन बजे बदहवास हालत में कब्रिस्तान में फेंक गए। पीड़िता की तहरीर पर पुुलिस ने जेवर निवासी राजाबाबू और कलुआ के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की पत्नी की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- समरजीत सिंह, एसएचओ, जेवर

सगे भाइयों ने महिला से की गैंगरेप की कोशिश
छतारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 4 जून को महिला को घर में अकेली पाकर दो सगे भाइयों ने रेप की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी महिला 4 जून की रात घर में अकेली थी। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई जबरन उसके घर में घुस आए और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी । पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख दोनों वहां से भाग गए। महिला ने बताया कि दोनों ने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। परिजनों के घर लौटने पर उसने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। मंगलवार रात महिला ने परिजनों संग छतारी थाने में धर्मेद्र और नरेंद्र के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल के लिए पुलिस ने महिला को अस्पताल भेज दिया।

ससुर ने की बहू से रेप की कोशिश
बुलंदशहर/चोला। चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार रात सोते समय ससुर ने पुत्रवधु को दबोच लिया। पुत्रवधु ने सुसर की हरकत का विरोध किया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी घटना स्थल पर पहुंचे। पीड़िता ने पड़ोसियों को आपबीती बताई। आरोप है कि पति ने भी पिता का पक्ष लिया और पत्नी के साथ मारपीट कर दी। महिला ने मामले में तहरीर दी है।

चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति दिल्ली नौकरी करता है। घर पर महिला (28) और उसका सुसर रहते हैं। बुधवार रात महिला सो रही थी तभी ससुर कमरे में घुसा आया और पुत्रवधु के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस पर महिला की आंखे खुल गई। पिता समान सुसर को ऐसा करते देख महिला ने विरोध किया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सच्चाई जानकर लोगों ने आरोपी को बुरा भला कहा। सुबह महिला ने पति को फोन कर घर बुला लिया। पति ने भी पिता का पक्ष लेते हुए पत्नी को पीटा। इसके बाद महिला ने मायके फोन किया। गुस्साए मायके वाले सुसराल पहुंचे और बेटी को चोला चौकी ले गए। पीड़िता ने पति और सुसर के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज का कहना है आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। ससुर फरार है। उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed