Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एक ही दिन में तीन परीक्षा, दुविधा में अभ्यर्थी

एक ही दिन में तीन परीक्षा, दुविधा में अभ्यर्थी

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिल्ली पुलिस, आईटीआई और सीसीएसयू की परीक्षा देने वाले जिले के सैकड़ों छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। एक ही दिन 24 मई को तीनों परीक्षाएं होने से परीक्षार्थी यह तय ही नहीं कर पर रहे कि कौन सी परीक्षा दें और कौन सी छोड़ दें। ज्यादातर छात्र चाहते हैं कि 24 मई को होने वाले सीसीएसयू के फाउंडेशन पेपर की तारीख बदली जाए।
विज्ञापन

24 मई को दिल्ली पुलिस की परीक्षा है। इसी दिन आईटीआई की प्रवेश परीक्षा होगी। जबकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चल रही मुख्य परीक्षाओं की स्कीम के मुताबिक इसी दिन फाउंडेशन की परीक्षा है। जिले के सैकड़ों छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ आईटीआई और दिल्ली पुलिस के फार्म भरे हैं। दिल्ली पुलिस का फार्म भरने वाले छात्र अनिल, विपुल, अभिमन्यु, विपिन, नीतू शर्मा ने बताया कि हमने पढ़ाई के साथ-साथ दिल्ली पुलिस का फार्म भी भरा है। 24 मई को फाउंडेशन का पेपर है और इसी दिन दिल्ली पुलिस की लिखित परीक्षा है। ऐसे में कौन सी परीक्षा छोड़ें और कौन सी दें, यह समझ नहीं आ रहा है। छात्रों ने अपील की है कि विश्वविद्यालय यदि फाउंडेशन के पेपर की तारीख बढ़ा दे तो दोनों पेपर दिए जा सकते हैं। इससे सैकड़ों छात्रों का भविष्य संवर सकता है। छात्र नेता अमरपाल लोधी ने कहा कि इस विषय में विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर मांग की जाएगी।
विज्ञापन


छात्रों ने कुलपति से की दोबारा पेपर कराने की मांग
गुलावठी। बीकॉम प्रथम वर्ष के कई छात्रों ने कुलपति को पत्र लिखकर व्यवसायिक सांख्यिकी (बिजनेस स्टेटिक्स) की परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है। परीक्षार्थियों अर्पिता, पंकज, ललित, प्रिंस शर्मा आदि का कहना है कि मंगलवार को डीएनपीजी कालेज में उन्हें कैलकुलेटर के प्रयोग की अनुमति नहीं दी गई। जिससे उनका पेपर खराब हो गया है। जबकि इस पेपर में 90 प्रतिशत प्रश्नपत्र कैलकुलेटर के द्वारा ही हल किए जाते हैं। परीक्षार्थियों ने यह पेपर दोबारा आयोजित करने की मांग की है। उधर, प्राचार्य डॉ. महीपाल सिंह तोमर का कहना है कि प्रश्नपत्र पर कैलकुलेटर के प्रयोग की अनुमति का उल्लेख नहीं था। इसलिए अनुमति नहीं दी गई। प्रश्नपत्र पर दिशा निर्देश उल्लेख किया जाना जरूरी था। सीसीएसयू के प्रेस प्रवक्ता पीके शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शर्मा का कहना है कि व्यवसायिक सांख्यिकी के प्रश्नपत्र में साधारण कैलकुलेटर के प्रयोग की अनुमति है, लेकिन साइंटिफिक कैलकुलेटर के प्रयोग की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed