फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मूड़ाखेड़ा में पथराव के बाद शांतिपूर्ण तनाव

मूड़ाखेड़ा में पथराव के बाद शांतिपूर्ण तनाव

Sat, 16 Nov 2013 05:43 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 16 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। मूड़ाखेड़ा में बृहस्पतिवार को कब्रिस्तान के करबला में सफाई के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव के बाद शुक्रवार को शांतिपूर्ण तनाव बरकरार रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को संगीनों के साये में ताजिये निकालने के बाद उसी विवादित करबला में दफनाए गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

मूड़ाखेड़ा में ग्राम समाज की भूमि के बगल में करबला भूमि पर सफाई के दौरान बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच पथराव होने से तनाव हो गया था। पुलिस ने प्लास्टिक बुलेट से फायरिंग के अलावा लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा था। मामले में छह नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ कांस्टेबल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। शुक्रवार को मूड़ाखेड़ा में एसडीएम पुष्प राज सिंह, एसपी देहात विजय गौतम, सीओ शैलेंद्र सक्सेना के साथ भारी पुलिस बल और संगीनों के साये में ताजिये निकालने के बाद विवादित करबला में दफना दिए गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी बृहस्पतिवार को हुए पथराव के कारण शुक्रवार को मूड़ाखेड़ा में शांतिपूर्ण तनाव बरकरार रहा। पुलिस ने पथराव और बवाल में नामजद छह में से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


बेकसूरों को पकड़ने का आरोप लगाया
मूड़ाखेड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान ने बृहस्पतिवार को हुए पथराव के बाद बेकसूरों को पकड़ने और प्रशासन पर परंपरा के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत की भूमि पर एक पक्ष जबरन जेसीबी चलवाकर कब्जा करना चाहता है और प्रशासन उसी विवादित जमीन पर ताजिये दफना कर विवाद को हवा दे रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान अमर सिंह ने विवाद नहीं सुलझने के कारण जान का खतरा बताते हुए किसी दिन बड़ी घटना होने की आशंका जताई है। पीड़ित ने मंडलायुक्त, डीएम, आईजी को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed