{"_id":"110-22625","slug":"Bulandshahr-22625-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा टैलेंट हंट 26 नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा टैलेंट हंट 26 नवंबर से
Bulandshahr
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जिला स्तरीय मेगा टैलेंट हंट प्रतियोगिता में विभिन्न पब्लिक स्कूलों के स्टूडेंट अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। यह प्रतियोगिता 26 नवंबर से अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की जाएगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं से चुने गए विनरों का फाइनल 9 दिसंबर को यमुनापुरा स्टेडियम में होगा। यह प्रतियोगिताएं वेस्ट यूपी के तीन जिले गौतमबुद्धनगर, मेरठ और बुलंदशहर में एक साथ शुरू होंगी। फाइनल विजेताओं का मुकाबला जनवरी 2013 में नोएडा के स्टेडियम में आयोजित होगा।
प्रतियोगिता में विनोवा मेगा टैलेंट हंट कंटेस्ट को दो भाग में बांटा गया है। पहला एकेडमिक, जिसमें स्टूडेंट ड्राइंग, पेंटिंग, आईटी, जीके, ओलंपियाड और निबंध लेखन में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं दूसरस स्पोर्ट्स श्रेणी, जिसमें एथलेटिक्स, खो-खो, कराटे तथा अन्य खेलों में स्टूडेंट जौहर दिखाएंगे। विनोवा कंटेस्ट के संयोजक संजय नेगी ने बताया कि 26 नवंबर से कंटेस्ट की शुरूआत हो जाएगी। इसमें जनपद के 40 स्कूलों के करीब पांच हजार स्टूडेंट भाग लेंगे। प्रतियोगिता में बुलंदशहर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर जनपद के टैलेंट स्टूडेंट का चयन कर उनका मुकाबाल वेस्टर्न यूपी चैंपियनशिप में कराया जाएगा। यह चैंपियनशिप जनवरी 2013 में नोएडा में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।