फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रंगदारी न देने पर होटल मालिक को धुना

रंगदारी न देने पर होटल मालिक को धुना

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। सिटी स्टेशन रोड पर बृहस्पतिवार को दबंग पुलिस वालों ने 1000 रुपये नहीं मिलने पर होटल मालिक को बेरहमी से पीटा और बर्तन सड़क पर फेंक दिए। इतना ही नहीं खाकी का कहर बीचबचाव करने आए एक चिकन व्यापारी पर भी टूटा। पुलिस वालों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से व्यापारियों में गुस्सा है। उन्होंने कप्तान से आरोपी पुलिसकर्मियों की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

मोहल्ला खीर-खानी निवासी सगीर का सिटी स्टेशन रोड पर बाबा होटल है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर होटल पर 3-4 पुलिसकर्मी पहुंचे और उससे 1,000 रुपये देने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर पुलिस वालों ने उसे पीटा और होटल बंद कराने की धमकी दी। बीच बचाव करने आए एक चिकन व्यापारी गुलशन को भी पुलिस वालों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने सगीर के होटल से सामान बाहर फेंक दिया। काफी देर बाद लोगों ने हिम्मत जुटा कर पुलिस कार्यप्रणाली का विरोध किया तब पुलिसकर्मी एक-एक कर खिसक लिए। वहीं दूसरी ओर मामले में सीओ श्री प्रकाश द्विवेदी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच करा आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में गर्भवती को पीटा
खुर्जा। गांव इस्लामाबाद की सूफी कालोनी में बच्चों के विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि दबंगों ने गर्भवती को पीटकर जख्मी कर दिया। जाते-जाते आरोपियों ने पथराव भी किया। पुलिस ने गर्भवती को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामाबाद की सूफी कालोनी में खेलते समय बच्चों का आपस में विवाद हो गया। कल्लन की पत्नी नाजरीन ने पड़ोसियों के बच्चों को डांट फटकार कर वहां से भगा दिया। इसकी शिकायत बच्चों ने अपने घर वालों से की। बच्चा पक्ष के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और कल्लन और नाजरीन को पीटने लगे। लात घूंसे लगने से गर्भवती नाजरीन भी जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने दंपति को किसी प्रकार मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से देहात थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed