{"_id":"110-22313","slug":"Bulandshahr-22313-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नकूट भंडारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नकूट भंडारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
Bulandshahr
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डिबाई (बुलंदशहर)। अन्नकूट भंडारे को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस और अफसर पहुंच गए। पुलिस ने किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया। पुलिस का दावा है कि बाद में दोनों पक्षों ने स्टांप पर समझौता कर लिया। इसे अदालत में भी पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आयोजन बिना अनुमति नहीं होने दिया जाएगा। उधर, आयोजन करने पर अड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पर काफी लोग थाने पहुंचे और हंगामा किया। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। कर्णवास रोड पर कब्रिस्तान के पास एक धर्म स्थल पर बृहस्पतिवार को अन्नकूट भंडारा लगा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होना है। एक पक्ष ने इस पर ऐतराज किया तो विवाद पैदा हो गया। विवादित भूमि अनूपशहर सिविल जज न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें दोनों पक्षों से एसपीआरए, एसडीएम, सीओ, कोतवाली प्रभारी की उपस्थिति में सौ रुपये के स्टांप पर समझौता हुआ।
एसडीएम रामसिंह के अनुसार भूमि का पूरा भाग सार्वजनिक रूप से दोनों पक्ष अपने उपयोग में लेंगे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष समझौते की कापी तीन दिसंबर को कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम रामसिंह के अनुसार भूमि का पूरा भाग सार्वजनिक रूप से दोनों पक्ष अपने उपयोग में लेंगे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष समझौते की कापी तीन दिसंबर को कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन