फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एएनएम सेंटर में तंत्र-मंत्र से इलाज

एएनएम सेंटर में तंत्र-मंत्र से इलाज

Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के दौरान एएनएम को कर दिया गया था सस्पेंड
विज्ञापन

सेंटर में अभी तक कोई तैनाती नहीं, चौकीदार रह रहा परिवार समेत
रोज लगती है लोगों की भीड़, फिर शुरू होता है तंत्र-मंत्र से इलाज
इतनी बड़ी लापरवाही और अफसरों को खबर तक नहीं
सिकंदराबाद। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं मजाक बनकर रह गई हैं। बुलंदशहर जिला अस्पताल में फोर्थ क्लास कर्मचारियों से सर्जरी के मामले के बाद अब सिकंदराबाद में स्वास्थ्य सेवा का मखौल उड़ाया जा रहा है। तिलबेगमपुर एएनएम सेंटर पर तंत्र-मंत्र से लोगों का इलाज किया जा रहा है। यहां तैनात एएनएम को सस्पेंड कर दिया गया था। तब से यहां दूसरी एएनएम की तैनाती नहीं हुई है। खाली पड़े स्वास्थ्य केंद्र में चौकीदार अपनी दुकान खोल रखा है और झाड़-फूंक कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
सिकंदराबाद से सटे गांव तिलबेगमपुर में वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उपकेंद्र है। स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण सात वर्ष पहले किया गया था। चुनाव ड्यूटी नहीं करने के आरोप में केंद्र प्रभारी एएनएम सुधा दुबे को संस्पेड कर दिया गया था। तभी से यहां एएनएम पद रिक्त पड़ा है। स्वास्थ्य अफसरों की लापरवाही का फायदा उठाकर चौकीदार जमील ने यहां तंत्र-मंत्र से लोगों का इलाज शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला’ की टीम एएनएम सेंटर में पहुंची तो नजारा हैरान करने वाला था। अस्पताल के एक कमरे में 15-20 महिलाएं-पुरुष बैठे थे। लोगों के सिर और माथे पर कपड़े की पट्टियां कसी थी। कई महिलाएं सिर के बाल खोल कर बैठी थीं। लोगों के सामने एक तस्वीर भी रखी थी। तस्वीर के आगे अजवायन आदि सामग्री की धुनी सुलग रही थी और धुआं उठ रहा था। चौकीदार मरीजों की परेशानी पूछकर तंत्र मंत्र से उपचार कर रहा था।
विज्ञापन

चौकीदार जमील का कहना था कि वह तंत्र मंत्र से लोगों का मुफ्त में इलाज करता है। स्वस्थ्य होने पर लोग खुश होकर जो दे देते हैं वही ले लेता हूं। वैर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मुकेश कुमार का कहना है कि यह सुनने में आया है कि वहां चौकीदार परिवार के साथ रहता है। अगर चौकीदार तंत्र मंत्र से उपचार कर रहा है तो मामले की जांच की जाएगी। चौकीदार को खदेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed