{"_id":"c859be01f9f5fa4fb6efa9fbfa74bf30","slug":"97percent-candidate-will-be-elected-unanimously-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"97 फीसदी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97 फीसदी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में रविवार को 2401 ग्राम पंचायत वार्डों में 2421 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 97 फीसदी वार्डों में एक-एक नामांकन दाखिल करने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
12 वार्डों में किसी ने भी नामांकन नहीं किया, इसलिए यहां बाद में चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि पंचायत चुनाव में 951 में से 748 ग्राम सभाओं का गठन हो चुका है।
प्रधानों के पास बहुमत न होने के कारण 203 ग्राम सभाओं का गठन नहीं हो पाया है। उपचुनाव का परिणाम आने के बाद पंचायत चुनाव का गठन होगा। जनपद में 21 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 22 को काउंटिंग होगी।
विज्ञापन
दानपुर ब्लाक में वार्ड ग्यारह से बीडीसी सदस्य रामगोपाल निवासी पैगंबरपुर की एक हादसे में मौत हो जाने के बाद उनकी पत्नी रानी देवी ने अकेले इस पद पर नामंकन किया। उनका बीडीसी बनना तह माना जा रहा है।एडीओ नेत्रपाल सिंह ने बताया कि 39 गावं में 189 सदस्य पद पर चुनाव होगा।
स्याना ब्लाक में 58 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 57 पदों पर एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन भरे गये। ऐसे में सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध बनने का रास्ता साफ हो गया। बीबीनगर विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त चल रहे 112 पदों पर 125 नामांकन दाखिल किए गए। इनमें 97 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।
ग्राम पंचायत अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि बीबीनगर ब्लांक के शेष 28 गावों में सदस्य पद के 112 पद रिक्त थे। रविवार को सदस्य पद पर 125 नामांकन दाखिल किए गए। इन नमें 97 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने तय हैं।
डिबाई ब्लाक में 34 गावं में 144 सदस्य पद पर चुनाव होगा। इसके लिये 174 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन किए। शिकारपुर में 30 ग्रामपंचायतों के 87 वार्डों में सदस्य पद के चुनाव हेतु 96 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।
कैलावन, मौरौनी, रसूलपुर नगला बीसर और नगला लुफ्तअलीपुर के 17 वार्डों में दोहरे नामांकन दाखिल किये गये हैं। इसके अलावा 70 वार्डों में केवल एक एक नामांकन हुआ।