फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   96 roads of 17 bodies will shine with Rs 10 crore

Bulandshahar News: शहरी विकास को लगेंगे पंख...10 करोड़ से चमकेंगी 17 निकायों की 96 सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
96 roads of 17 bodies will shine with Rs 10 crore
सिकंदराबाद में खस्ताहाल सड़क। संवाद
बुलंदशहर। जिले के शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को जर्जर सड़कों से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी योजना तैयार की है। डिस्ट्रिक्ट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (डूडा) जिले के सभी 17 नगर निकायों में करीब 10 करोड़ रुपये से 96 प्रमुख सड़कों का कायाकल्प करने जा रही है। योजना का विस्तृत प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


लंबे समय से नगर निकाय क्षेत्रों के निवासी टूटी सड़कों और गहरे गड्ढों के कारण परेशान हैं। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डूडा ने सर्वेक्षण कराया था। डूडा के प्रभारी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के आधार पर उन सड़कों को चिह्नित किया गया है, जो काफी समय से उपेक्षित थीं और जहां से गुजरना लोगों के लिए दूभर हो चुका है। डूडा द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव में सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। योजना के तहत शहरी गरीब बस्तियों और उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है जहां आबादी का घनत्व अधिक है।
विज्ञापन


शिक्षा और व्यापार को गति
बेहतर सड़कें बनने से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। डूडा का दावा है कि नई सड़कों के निर्माण में जल निकासी का भी ध्यान रखा जाएगा, जिससे आगामी मानसून में जलभराव और कीचड़ की समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुणवत्ता और समयबद्धता पर रहेगा जोर

प्रभारी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शहरी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाना है। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो। इसके लिए संबंधित नगर निकायों के अधिकारियों को भी क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी के कड़े निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed