फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   95 thousand students will give exam on OMR sheet

Bulandshahar News: नौवीं और 11वीं के 95 हजार छात्र देंगे ओएमआर शीट पर परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
95 thousand students will give exam on OMR sheet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित विद्यालयों में नौवीं और 11वीं के 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं इस बार से ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इस सत्र में पाठ्यक्रम के अलावा परीक्षा प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है।
पिछले सत्र में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा दी थी। जिसमें 20 अंक के बहुविकल्पी प्रश्न पूछे गए थे। चालू शैक्षणिक सत्र 2023-24 में भी नई शिक्षा नीति के तहत कई बदलाव किए गए हैं। इस बार से कक्षा नौवीं में प्रोजेक्ट के स्थान पर मासिक टेस्ट में बहुविकल्पी प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। 30 अंकों की प्रोजेक्ट व्यवस्था समाप्त करके अब से बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे। शैक्षणिक पंचांग के अनुसार पहले मई और अगस्त में होने वाले टेस्ट 10-10 अंकों के होंगे। उसके बाद सितंबर से दिसंबर माह में होने वाले टेस्ट के अंकों का समायोजन किया जाएगा। इस तरह 30 अंकों की परीक्षा के अंक विद्यार्थियों की अंक तालिका में मिलेंगे। जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षा में 20 अंक के बहुविकल्पी प्रश्न शामिल किए जाएंगे। गृह परीक्षा और मुख्य परीक्षा में भी बहुविकल्पी प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा प्रणाली में हुए इस बदलाव से सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है। इस बदलाव के तहत ही अब कक्षा नौवीं और 11वीं में होने वाले टेस्ट में बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका सभी विद्यालयों को सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed