फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   946 Gram Panchayats will be dazzling on June 30

Bulandshahar News: 30 जून को 946 ग्राम पंचायतें होंगी चकाचक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। गांव में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। बारिश के दिनों में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए अच्छी पहल की जा रही है। 30 जून को जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलेगा। इसके तहत कूड़ा-कचरा और पॉलीथिन से मुक्ति दिलाई जाएगी। जिला पंचायती राज अधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज अधिकारी डाॅ. प्रीतम सिंह ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। इस दौरान संक्रमण बीमारियों के फैलने की आशंका अधिक रहती है। जिला प्रशासन की ओर से संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। हालांकि ग्राम पंचायतों पर तैनात सफाईकर्मी लगातार सफाई करते हैं लेकिन बारिश के दिनों में गांवों के लोगों को संक्रमण बीमारियों से बचाने के लिए विभाग की ओर से एक पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत निर्णय लिया गया है कि 30 जून को सभी ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया जाए। इस कार्य को पूरा करने के लिए सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह गांव में ऐसे स्थानों को चिन्हित करें, जहां पर अधिक कचरा और गंदगी है, जिसे साफ किया जा सके। साथ ही गांव को पॉलीथिन से मुक्त किया जाना है। ऐसी जगहों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत पर तैनात पंचायत सहायक से कराई जाए। सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान और सचिव गांव से ही जितने लोगों की जरूरत है, उन्हें मजदूरी देकर शामिल कर सकते हैं, ताकि कूड़ा-कचरा और पॉलीथिन से निजात मिल सके। इसमें ग्रामीण भी अपना सहयोग कर सकते हैं। यदि गांव साफ-सुथरा होगा तो बारिश के दिनाें में होने वाली संक्रमण बीमारियों से बचा जा सकेगा। वहीं, गंदगी से निजात मिलेगी और बारिश के पानी से जलभराव से होने वाली समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन

बेहतर काम कराने वाले प्रधान को किया जाएगा सम्मानित
डीपीआरओ डाॅ. प्रीतम सिंह ने बताया कि 30 जून को चलने वाले इस सफाई अभियान में सबसे बेहतर काम करने वाले ग्राम प्रधान को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह तभी संभव होगा, जब गांव पूरी तरह चकाचक होगा और ग्राम प्रधान सबसे अधिक पॉलीथिन एकत्रित कराएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रधान व ग्राम सचिव से संपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed