फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   30 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त

30 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
30 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त
30 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ करना आशा कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने एक साथ 30 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी है। जल्द ही अन्य आशा कार्यकर्ताओं पर भी गाज गिरने की संभावना है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में अनेकों योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिले की अधिकांश आशा कार्यकर्ता लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ न दिलवा कर कमीशन के चक्कर में निजी अस्पतालों में भर्ती करवा देती हैं। इसके अलावा कार्यकर्ता अन्य कार्यों में भी लापरवाही बरत रही हैं। शिकायत मिलने पर डीएम ने दो दिन पूर्व स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं को चिन्ह्ति कर सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आदेश को संज्ञान में लेकर सीएमओ ने चिन्ह्ति 30 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं का लोगों को लाभ न दिलाने वाली 30 आशा कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं पर ऐसी कार्रवाई की है। बताया कि कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed