{"_id":"5c12a86c42c7925ccc30c039","slug":"91544726636-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में पाइप लगने से फैक्ट्री कर्मी की मौत,परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में पाइप लगने से फैक्ट्री कर्मी की मौत,परिजनों ने किया हंगामा
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिर में पाइप लगने से फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पाइप फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी के सिर में लोहे का पाइप लगने से मौत हो गई। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाइप फैक्ट्री में मोनिंद्र पुत्र गोपाल निवासी चक्रपुर दादरी बतौर मजूदर पेंट करने का कार्य करता था। बताया गया कि बृहस्पतिवार की दोपहर मोनिन्द्र पेंट कर रहा था। पास में ही हाइड्रा पाइप का भारी बंडल उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर रख रही थी। इसी दौरान पाइप का भारी बंडल मोनिंद्र के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रबंधन ने उसे उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मोनिंद्र की मौत की सूचना पर परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ फैक्ट्री पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मोनिंद्र बुधवार को कंपनी में ड्यूटी पर आया था और रात्रि में वह घर नहीं पहुंचा। जबकि कंपनी उनको बृहस्पतिवार को हादसा होना बता रही है। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री गेट पर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन और मृतक के परिजनों में वार्ता चल रही थी। सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।