फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाइक को रौंदते हुए पलटी बस, एक की मौत, दो गंभीर

बाइक को रौंदते हुए पलटी बस, एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बाइक को रौंदते हुए पलटी बस, एक की मौत, दो गंभीर
बाइक को रौंदते हुए पलटी बस, एक की मौत
विज्ञापन

- बाइक सवार दो अन्य लोगों की हालत गंभीर, बाल-बाल बचीं बस की सवारियां
- अरनिया क्षेत्र में जरारा बिजलीघर के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।
अरनिया थाना क्षेत्र के सोमना-पहासू मार्ग पर एक बस बाइक सवारों को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार कुछ लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस चालक बस छोड़कर भाग गया।

मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे पहासू थाना क्षेत्र के गांव नगला पला निवासी प्रमोद (18) पुत्र रोशनलाल, संदीप कुमार और गौतमबुद्ध नगर के कासना निवासी श्याम सिंह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान जरारा बिजली घर के पास सामने से आ रही सवारियों से भरी एक निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संदीप और श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बाइक सवार संदीप और श्याम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रमोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। एसओ अरनिया एचएन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों घायलों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed