{"_id":"59b6bbe34f1c1be57f8b5f6c","slug":"91505147875-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुशू मार्शल आर्ट में खिलाड़ियों ने झटके गोल्ड-रजत और कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुशू मार्शल आर्ट में खिलाड़ियों ने झटके गोल्ड-रजत और कांस्य पदक
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वुशू मार्शल आर्ट में खिलाड़ियों ने झटके पदक
-कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में 52 जिलों की टीम ने लिया था हिस्सा
-खुर्जा के 22 खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग, लौटने पर हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। पॉटरी नगरी की वुशू मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित चैंपियनशिप में छह पदक जीते। चैंपियनशिप में नगर से गए 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। नगर में पहुंचने पर विजेता टीम का स्वागत किया गया।
14वीं जूनियर और 16वीं सीनियर यूपी स्टेट वुशू चैंपियनशिप का आयोजन 9 अक्तूबर को कानपुर स्थित ग्रीन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ था। चैंपियनशिप में 52 जिलों से आए खिलाड़ियों में से बुलंदशहर के खुर्जा से 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उनमें से शालू, अमोल कुलश्रेष्ठ ने स्वर्ण पदक, लोकेश पवार, हरकेश ने रजत पदक और ललित और अतुल चंद्र ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। विवेक, रमनदीप, नितिन, नवीन, गौरव, कमल हितेश, विकास अवधेश अनुराग आदि खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहे। चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन अगले महीने शिलांग में होने वाली राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप के लिए किया गया है। चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का नगर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। कोच सुमित शर्मा, टीम मैनेजर सुशील कुमार मौजूद रहे।